Menu
वैन (सूरज दुहन - गुरुग्राम, हरियाणा) :: सोहना के रिठौज में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। एक बाप ने अपने ही बेटे-बहु पर तलवार से हमला बोल दिया। हमला किसी ऐसे वैसे व्यक्ति ने नहीं बल्कि जनता की सेवा करने के दावे भरने वाले कांग्रेसी नेता ने किया है। जिसका नाम ओमवीर है और वह कांग्रेस प्रदेश महासचिव है। जिसने दहेज के लालच में अपनी बहु पर तलवार से हमला कर दिया और जब बेटा-बीच बचाव में आया तो उसे भी नहीं बक्शा। जहां एक तरफ ये राजनीतिक नुमाइंदे पार्टी के नाम पर विकास का दावा करते हैं, महिला सुरक्षा प्रदान करने की बात करते हैं। वहीं जब महिला सुरक्षा के इन्ही दावों को यही दावे भरने वाले नुमाइंमदे पलीता लगाते हैं तो सर शर्म से झुक जाता है। जी हां ताजा मामला सोहना के रिठौज का है। जहां पर एक कांग्रेस नेता ने अपने बेटे-बहु पर तलवार से दहेज के लिए हमला कर दिया। आरोपी कांग्रेस प्रदेश महासिचव ओमवीर सिंह है, जो की पिछले दो सालों से बहुओं को दहेज के लिए परेशान कर रहा था और आज उसने इस वारदात को अंजम दिया। फिलहाल दोनों घायलों को गुरूग्राम के पारस हॉस्पीटल में भर्ती करा दिया गया है। बताया जा रहा है कि बहु की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और बेटे के हाथ भी कट चुके हैं। फिलहाल लड़की के परिजान बेहद परेशान हैं और अपने बेटी और जंवाई के लिए उनके पालनहार के खिलाफ ही इन्साफ की गुहार लगा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और जांच आगे बढ़ने के साथ-साथ आरोपी को गिरफ्तार किया जायेगा।
On Fri, Mar 29, 2024
On Tue, Mar 19, 2024