Menu
पूर्णिमा (सिद्धार्थ मिश्रा) :: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती, भारतीय जनतांत्रिक जनता दल राष्ट्रीय प्रवक्ता अली खान ने उनके जयंती पर नमन किया। वहीं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता अली खान ने पूर्णिया स्थित अपने आवास में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत् नमन किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता अली खान ने कहा की नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के साहस और पराक्रम ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई शक्ति प्रदान की। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में अपने करिश्माई नेतृत्व से देश की युवाशक्ति को संगठित किया। उन्होंने कहा की राष्ट्र के प्रति नेताजी की अदम्य भावना और निस्वार्थ सेवा को हमेशा राष्ट्र याद करता रहेगा। राष्ट्रीय प्रवक्ता अली खान उनके अदम्य साहस और वीरता के सम्मान में पूरा राष्ट्र उनकी जयंती को 'पराक्रम दिवस' के रूप में मना रहा है। नेताजी ने अपने अनगिनत अनुयायियों में राष्ट्रवाद की भावना का संचार किया।
On Sat, Apr 20, 2024