~ गणतंत्र दिवस पर किसान ट्रैक्टर संग करेंगे परेड में शिरकत
~ तीन कृषि बिल के खिलाफ कई दिनों से किसान बैठा है धरने पर
उत्तर प्रदेश (सुनील अरोड़ा - आगरा) :: किसान विरोधी कानूनों के चलते भारत का अन्नदाताआ कई प्रदेशों व जिले में किसान विरोधी कानूनों का विरोध प्रदर्शन कर रहा है। सरकार द्वारा किसान बिल वापिस नही लेने के मूड में है। इसी के चलते इस बार किसान संगठनों ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर परेड में किसान अपने ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ भाग लेगा। ये फैंसला किसान संगठनों ने किया है। किसान भारी तादाद में अपनी ट्रैक्टर ट्रॉलीओं पर तिरंगा झंडा लगाकर गणतंत्र दिवस की परेड में पहुँचेगा। सरकार को अपनी ताकत दिखाने के लिए किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालने की रिहर्सल शुरू कर दी है। इसके बाद 23 जनवरी से किसान दिल्ली के लिए कूच करेगा। किसान जगह-जगह अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ रिहर्सल परेड कर रहा है। जिससे देश के माननीय प्रधानमंत्री अभी से किसानों के प्रति किसान विरोधी कानून को वापस करने की रणनीति तैयार करें।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धा सिंह ओर मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में बुधवार को भारी तादाद में पहुँचे किसानों ने सैकड़ो ट्रेक्टरों ट्रॉलियों के साथ जनपद मथुरा की जाजमपट्टी से गोवर्धन ब्लॉक तक शांति के साथ रैली निकाली।
किसान विरोधी काले कानून को लेकर के भारत के किसानों में केंद्र व प्रदेश की सरकारों के प्रति भारी आक्रोश है। किसान नेता ने कहा कि जहां ब्रज क्षेत्र से सांसद हेमा मालिनी अपने वक्तव्य में बताती हैं कि मथुरा जनपद के किसानो को इस कानूनों से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन वही जनपद में आज हजारों किसानों ने ट्रैक्टरों के साथ रैली में भाग लेकर मथुरा की सांसद के आंखों के ऊपर चढ़े काले चश्मे को हटा दिया।
इस मौके पर एसडीएम गोवर्धन ने पहुंचकर किसानों के दुख दर्द को सुना ओर समझा ओर किसानों के इस दर्द को ज्ञापन के माध्यम से आगे सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन भी दिया।
ट्रैक्टर रैली में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान, मंडल अध्यक्ष आगरा गजेंद्र परिहार, मंडल कोषाध्यक्ष जगदीश परिहार, प्रवक्ता आगरा मंडल ललित शर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि गोपाल परिहार ,संगठन सलाहकार समिति से तुरिया नंद महाराज उर्फ महेश परिहार, चंद्रभान ,द्रोणाचार्य सह मंत्री आगरा मंडल, वेद वीर सिंह तहसील अध्यक्ष गोबर्दन, राजपाल तहसील महासचिब गोवर्धन ,करुआ सिंह प्रचार मंत्री उत्तर प्रदेश, सुभाष, वीरपाल, योगेश , जगमोहन , छम्मी लाल गिरराज परिहार, गुड्डू चौधरी पवन कुमार, नेत्रपाल, सौरभ संजय सिंह, खेमचंद भगत जी, दिगंबर सिंह सहित भारी संख्या में किसान अपने ट्रैक्टर और ट्रॉली के साथ शामिल हुए।
Responses
Leave your comment