लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता को बुरी तरह पीटा, हालत गंभीर, पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं

वैन (अनूप कुमार - लखनऊ, उत्तर प्रदेश) :: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमावां गांव में होली का रंग लगाने की आड़ में दंबगो ने लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर लड़कियों व उसके पिता को बुरी तरह पीटा जिससे पिता की हालत गंभीर है। जहां एक ओर होली के त्यौहार में लोग एक दूसरे के के साथ मिलकर खुशी मनाते है वहीं इस होली का रंग के स्थानों में खूनी होली में बदल गया। ऐसा ही एक मामला थाना बंथरा के अंतर्गत ग्राम अमावां में देखने को मिला है। रामआसरे पुत्र स्व० कल्लू 55 वर्षीय के घर मे दो पुत्री उर्मिला 25 वर्षीय व गीता 18 वर्षीय अपने घर पर रंग खेल रही थी। तभी गांव के दबंग कोटेदार के पुत्र मतोले व खगोले राहुल पुत्र गोला ने उर्मिला व गीता को जबरजस्ती रंग लगाने के साथ छेड़खानी करने लगे व कपड़े फाड़ दिया विरोध करने पर दबंगों ने लड़कियों के साथ मारपीट करने लगे। यह देख बेटियों के पिता राम आसरे अपनी बेटियों को बचाने के लिए दौड़े तो दबंगों ने रामआसरे को बुरी तरह पीटने लगे। रामआसरे को इतनी बुरी तरह पीटा कि वह बुरी तरह घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पीड़ित ने घटना की तहरीर बंथरा थाने में ने दी। तहरीर देने के बाद भी अभी तक बंथरा पुलिस ने किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की।

Responses

Leave your comment