भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

वैन (सुनील अरोड़ा - आगरा, उत्‍तर प्रदेश) :: भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के स्थापना दिवस को पूरे देश मे मनाया गया। इसी को लेकर शुकवार को ताजनगरी फेस 1 पंचवटी स्थित मंडल कार्यालय पर बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दिवस पर बड़ी संख्या में आगरा मंडल के पदाधिकारी ओर कार्यकर्ता मंडल कार्यालय पहुँचे। यहां पर यूनियन के पदाधिकारियों ओर कार्यकर्तायों ने अपने अपने विचार रखे और संगठन को ओर मजबूत करने तथा किसानों के हक के लिए ओर हर संभव मदद के लिए काम करने का प्रण लिया गया। स्थापना दिवस पर मंडल कार्यालय पर एक भंडारे की भी व्यवस्था की गई थी।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सीताराम शर्मा जी, जिला अध्यक्ष दिनूप यादव, मंडल सलाहकार विपिन यादव, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ममता बघेल, नोनी, युवा मंडल अध्यक्ष नरेश ठाकुर, प्रदेश सचिव पदम सिंह यादव, ब्लॉक अध्यक्ष युवा मोर्चा अंकित यादव, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Responses

Leave your comment