Menu
वैन (दिल्ली ब्यूरो) :: पूर्वी दिल्ली जिसे कि मिनी दिल्ली भी कहा जाता है वहां एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वहां स्थित एक घर में पांच लोगों के शव मिले हैं। घटना के क्षेत्र और वहां से राजधानी में आग की तरह फैल जाने पर क्षेत्रवासियों में हड़कंप में मचा हुआ है। शवों की पहचान शंभु कुमार (परिवार का मुखिया), सुनीता (मुखिया की पत्नी), शिवम (उनका बेटा), सचिन (उनका बेटा) और कोमल (उनकी बेटी) है। पुलिस के मुताबिक शवों की हालत को देखकर आशंका है कि इनकी मौत चार से पांच दिन पहले हुई है।मौके पर पहुंची पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम घर की घेराबंदी कर मामले की जांच में जुट गई है। तीनों बच्चे यमुना विहार बी-2 राजकीय स्कूल में पढ़ते थे। यह भी जानकारी सामने आई है कि मृतक परिवार मूल रूप से ज़िला सुपौल, गांव मलहनी बिहार का रहने वाला था।
On Thu, Mar 28, 2024
On Tue, Mar 19, 2024
On Sun, Mar 24, 2024