कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह का निधन

रांंची (रामा शंकर) :: झारखंड के कद्दावर कांग्रेस नेता, पूर्व मंत्री और बेरमो विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह का 77 वर्ष की आयु में रविवार को निधन हो गया। गुड़गांव स्थित फोर्टिस अस्पताल में उनका पिछले 22 दिनों से इलाज चल रहा था। उन्हें फेफड़े में इंफेक्शन के बाद सांस लेने में तकलीफ थी। शनिवार देर शाम ही उनकी हालत काफी नाजुक हो गई थी। रविवार दोपहर 1.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। राजेंद्र सिंह का जन्म 21 मई 1943 को गया जिले के बैरवां गांव में हुआ था।अविभाजित बिहार और झारखंड में तीन बार मंत्री रहे राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन से राजनीतिक जगत और बेरमो-कोयलांचल में शोक की लहर है। वे छठी बार बेरमो विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थेl

बिहार के पूर्व सीएम और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी और एमएलसी संतोष मांझी ने भी शोक जताया है. जीतन राम मांझी ने कहा, 'राजेंद्र सिंह के निधन से दुखी हूं, उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत क्षति पहुंची है। वहीं, बिहार कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने शोक जताते हुए कहा कि, राजेंद्र सिंह का जाना कांग्रेस के लिए बड़ी क्षति हैl झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने भी राजेंद्र सिंह के निधन पर शोक जताया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी राजेंद्र सिंह के निधन पर शोक जताया। झारखण्ड राज्य महिला संघ की प्रदेश अध्यक्ष रेणुका सिंह ने कहा कि राजेंद्र सिंह के निधन से दुखी हूँ।

Responses

Leave your comment