आपसी विवाद के चलते जेठानी ने देवरानी को चाकुओं से गोद उतारा मौत के घाट

वैन (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: आगरा में विवाद के चलते जेठानी ने देवरानी को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। जेठानी ने भी आत्महत्या का प्रयास किया लेकिन बच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका देवरानी दुर्गेश 7 महीने की गर्भवती भी थी।

दरअसल आगरा थाना रकाबगंज इलाके के मोहनपुरा की रहने वाली दुर्गेश का अपनी जिठानी से किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि जेठानी ने देवरानी दुर्गेश को चाकुओ से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। घटना से इलाके में हडकंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि देवरानी और जेठानी दोनों एक कमरे में बंद थी। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है। घायल जेठानी को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है जहाँ इलाज चल रहा है।

Responses

Leave your comment