Menu
वैन (ब्रज किशोर शर्मा - आगरा, उत्तर प्रदेश) :: आगरा पुलिस ने एक कुख्यात बदमाश को अपनी गिरफ्त में लिया है। पुलिस ने कई घटनाओं में शामिल हुए बदमाश को आज धर दबोचा। पुलिस ने बदमाश पर 25 हज़ार का ईनाम भी घोषित कर रखा था। इस दौरान एसपी पश्चिमी रवि कुमार ने बताया कि पुलिस ने चैकिंग के दौरान शाहरुख पुत्र सलीम पड्डा को गिरफ्तार कर लिया है। इसके पास कारतूस समेत कई तरह का माल बरामद किया गया है। बताया गया कि शाहरुख अंतर्राज्यीय गैंग में शामिल था। इसके द्वारा लूट, हत्या, डकैती जैसी वारदात को अंजाम दिया गया था। फ़िलहाल इसके तार कहाँ-कहाँ जुड़े हैं इसकी जांच की जा रही है।
On Tue, Apr 23, 2024